" पीपल तले
साँझ ढले
नदी तीरे
दीप जले -----
हर शनिवार
संधिप्रकाश की
पावन बेला
पंक्षियों का
अनहद नाद -----
पीपल पर
कल -कल
करती लहरें
सूरज को जैसे
निगलती हुयी
अथाह प्रवाहित
बहती जल-राशि ------
घंटो निहारती
जलाये दीप
तो कभी ---
खगों का कलरव
सूरज की लालिमा
मन करता
वक़्त यही
थम जाय
ठहर जाय =====
**
No comments:
Post a Comment