Sunday 4 August 2013


 जीवन क्या है ???
एक कविता है !!!


 जीवन क्या है ???
एक कविता है !!!!
अतुलित ख्वाबों की कल्पना है कविता 
बीतें लम्हों की स्मृति है
कविता
***
चाँद - सितारे 
अवनी - अम्बर 
मस्त फिज़ाओ का स्पर्श कराती कविता
 ***
घनकाल की बूंदे 
मिटटी की सोंधी ख़ुशबू 
गुलोँ पर ओस की नन्ही - नन्ही बूंदो 
का अहसास कराती कविता
***
परिंदों की उड़ान
 "झिंझोटी "की तान 
मन की मुस्कान है कविता

**** 
पीर हृदय की
 दास्ताने मोह्ह्बत 
दर्दे उल्फ़त 
ज़िन्दगी की अनुभूति है कविता

***
सजीले सपने 
दरिया किनारे 
मितवा व्याकुल
 मनवा की पीर
नयनन मेंनीर
घुमंतू राहगीर
बनती तस्वीर
टूटती तकदीर 
गुलाल और अबीरजैसी है कविता .....




***** वंदना दुबे *****साभार गुगल से ....



No comments:

Post a Comment